कर्णप्रयाग। कालेश्वर के ग्रामीणों ने नगर पालिका में शामिल करने का विरोध किया। ग्राम पंचायत में हुई खुली बैठक के बाद ग्रामीणों ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीएम आशीष कुमार जोशी को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा यदि ग्राम पंचायत को जबरन नगर पालिका में शामिल किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में ग्राम प्रधान हरीश चौहान ने कहा कि पालिका में शामिल होने से ग्रामीणों पर जहां करों का बोझ लगेगा, वहीं मनरेगा सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा। ग्राम पंचायत के दूरस्थ वार्ड सिरतोली, बैरफाला आदि गांवों के ग्रामीण विभिन्न योजनाओं से वंचित हो जाएंगे। बैठक में पूर्व प्रधान बुद्धिराम सती, महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा रावत, उपप्रधान ऊषा देवी, अनिल पल्लव, रेखा देवी, मुकेश लाल, संगीता देवी, अरविंद डिमरी, नीलम देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार आदि शामिल थे।