फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के काफिले के लिये रुका यातायात तो पैदल अस्पताल पहुंची 65 वर्षीय घायल चंद्री देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। सीएम के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीएम के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गोपेश्वर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस लाइन, पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, जीरो बैंड और पीजी कॉलेज गेट पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था बनाई गई थी। इस दौरान जहां लोगों को यातायात सुचारु होने का इंतजार करना पड़ा। वहीं पुलिस की व्यवस्था गंगोलगांव की 65 वर्षीय चंद्री देवी के लिए परेशानी बन गई। घायल चंद्री देवी के परिजन उन्हें वाहन से चिकित्सालय ला रहे थे लेकिन पेट्रोल पंप पर पुलिस ने यातायात रोक दिया। ऐसे में घायल चंद्री देवी को करीब 2 किमी की दूरी पैदल तय कर जिला चिकित्सालय आना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें