फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने होर्डिंग विज्ञापन का ठेका देने में किया घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम ने होर्डिंग विज्ञापन का ठेका देने में घोटाला किया है। यह आरोप पूर्व पार्षद सचिन बेनीवाल ने लगाया है। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन देकर उन्होंने जांच कराकर करोड़ों का घोटाला तथा नियमों की अनदेखी करने वालों का पर्दाफाश करने की मांग की हैै।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि नगर निगम ने गाजियाबाद की कंपनी को विज्ञापन एक तरफ प्रदर्शित करने का ठेका 1.97 करोड़ रुपये में दिया है, परंतु मेयर व अधिकारियों की मिलीभगत से कंपनी दोनों तरफ विज्ञापन प्रदर्शित कर 1.97 करोड़ रुपये का चूना भी नगर निगम को लगा रही है। पूर्व पार्षद ने कहा कि करोड़ों के होर्डिंग विज्ञापन घोटाले में नगर निगम के साथ, लोनिवि, यातायात पुलिस व सिंचाई विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम बायलॉज के अनुसार यूनीपोल 20 गुना 10 के सड़क के समांतर लगाने थे, परंतु मुख्य मार्गों पर यातायात को बाधित करते हुए 24 गुना 12 और 30 गुना 10 के यूनीपोल लगाए जा रहे हैं। यह सीधा टेंडर के नियमों व शर्तों का उल्लंघन है और यह सब मिलीभगत से हो रहा है। चंद्राचार्य चौक पर तो यूनीपोलों से यातायात संचालन में भी कठिनाई हो रही है। पूर्व पार्षद ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस का दंभ भरने वाली सरकार में साहस है तो वह नगर निगम के होर्डिंग विज्ञापन ठेके की जांच करके दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें