फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

श्रीनगर। जीआईएंडटीआई मैदान में तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन 600, 800 व 1500 मीटर दौड़ के साथ ही गोला और चक्का फेंक प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में ब्लाक के 22 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रथम दिन सब जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में विवेक नयाल-आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अनूप रावत और श्रुति पंवार प्रथम रहीं। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में हिमांशु बंगवाल-सुचिता, सब जूनियर वर्ग के गोला फेंक में विवेक नयाल-खुशी, जूनियर वर्ग में शुभम-कामनी, सीनियर वर्ग में शुभम-वंदना प्रथम रहे। चक्का फेंक में सब जूनियर वर्ग में नितिन-खुशी, जूनियर वर्ग में गुलजार-हिमांशी, सीनियर वर्ग में राहुल-वंदना प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर हुई 1500 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में मनीष-सोनाली प्रथम रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में हिमांशु और संगीता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें