फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरबी के निशानेबाजों का रहा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। 15वीं अंतर जनपदीय पुलिस एवं वाहिनी राइफल-पिस्टल-रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता (राज्य स्तरीय) के दूसरे दिन राइफल और पिस्टल से निशानेबाजों ने निशाना साधा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर के देखरेख में प्रतियोगिता हुई।
प्रतिभागियों ने राइफल से 100, 200 और 300 गज से निशाना साधा। 100 गज की शूटिंग प्रतिस्पर्धा में आईआरबी प्रथम (रामनगर) पहले और आईआरबी द्वितीय (हरिद्वार) दूसरे स्थान पर रहा। 200 गज की स्पर्धा में 40वीं वाहिनी पीएसी (हरिद्वार) प्रथम और आईआरबी रामनगर द्वितीय स्थान पर रहा। 300 गज की शूटिंग स्पर्धा में आईआरबी हरिद्वार विजेता रहा, जबकि दूसरा स्थान नैनीताल पुलिस ने हासिल किया।
विज्ञापन

रविवार को 300 गज की दूरी से राइफल स्नैप शूटिंग और 15, 25, 30 और 50 गज की दूरी से रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग स्पर्धा भी संपन्न हुई। इन स्पर्धाओं के रिजल्ट सोमवार को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति घिल्डियाल विजेताओं को पुरुस्कार देेंगे। प्रतियोगिता में 19 टीमों में शामिल 279 जवान/अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें