फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जोशीमठ। राज्य वित्त के बजट की कटौती को वापस लेने सहित पांच सूत्री मांग को लेकर आंदोलनरत ग्राम प्रधानों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में उर्गम के प्रधान हरीश परमार ने कहा कि ग्राम प्रधानों और उप प्रधानों को किसी भी सरकारी बैठकों में शामिल होने के लिए कोई भत्ता नहीं मिलता है। उन्होंने प्रतिमाह दस हजार मानदेय देने की मांग उठाई। साथ ही चीन सीमा क्षेत्र होने के कारण जोशीमठ ब्लॉक को बीएडीपी के तहत मिल रहे बजट को तीन से बढ़ाकर सात करोड़ करने, प्रधान व उपप्रधान को पेंशन व बीमा का लाभ देने की मांग उठाई गई। इस मौके पर प्रधान संगठन के महामंत्री बनवारी लाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, हरीश परमार, रणजीत, दलीप सिंह चौहान, हरीश परमार, हेमा देवी, सतेश्वरी देवी, रणजीत सिंह, भगत सिंह बड़वाल, धर्मपाल बजवाल और शिव प्रसाद थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें