फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। अमर उजाला और वीआर क्लासेज की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में करीब चार सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन

गुरुराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर, आदर्श विद्या मंदिर, पीस पब्लिक स्कूल, श्री रामचंद्र भट्ट इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, केंद्रीय विद्यालय सहित गौचर, कर्णप्रयाग और जोशीमठ के विभिन्न विद्यालयों में बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई। वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय ने बताया कि परीक्षा में शामिल छात्रों को उनके करियर से जुड़ी जानकारियां भी दी गईं। छात्र-छात्राएं अपनी बौद्धिक क्षमता के आधार पर यह निर्धारित कर सकेंगे कि उनके करियर के लिए आगे क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं। बौद्धिक परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में देहरादून के विद्यालयों में परीक्षा हुई और दूसरे चरण में गढ़वाल क्षेत्र के विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा परिणाम आगामी नवंबर माह में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें