फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्री से 14 किलोमीटर के वसूले जा रहे डेढ़ सौ रुपये किराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्रियों से वाहन चालक लामबगड़ से बदरीनाथ तक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। लामबगड़ से बदरीनाथ धाम तक 14 किलोमीटर के तीर्थयात्रियों से सौ से डेढ़ सौ रुपये तक किराया लिया जा रहा है, जबकि टैक्सी यूनियन की ओर से साठ रुपये किराया निर्धारित किया गया है। तीर्थयात्रियों ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

इन दिनों बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बार-बार बंद हो रहा है, जिससे तीर्थयात्री अपने वाहनों को लामबगड़ में ही छोड़कर तीन किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद लामबगड़ बाजार पहुंच रहे हैं। यहां खड़े अधिकांश वाहन बदरीनाथ तक जाने के लिए बुकिंग के लिए 1000 से 1200 रुपये ले रहे हैं, जबकि यहां बुकिंग के 600 रुपये निर्धारित है। किराया भी मनमाना लिया जा रहा है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष तीजेंद्र चौहान का कहना है कि कुछ वाहन चालकों की ओर से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें मिली थी, जिसके बाद चालकों को हिदायत दी गई थी। बाहरी क्षेत्र के वाहन चालक तीर्थयात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे थे, जिन्हें हटा दिया गया था। इधर, बदरीनाथ थानाध्यक्ष दीपक रावत का कहना है कि तीर्थयात्रियों की ओर से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर संबंधित वाहन को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें