श्रीनगर। छात्र संघ चुनाव संपन्न के बाद कुछ छात्रों ने शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। छात्र मुफ्त में शराब की मांग कर रहे थे। दुकान संचालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर छात्र भाग गए।
शनिवार दो बजे करीब 30-40 छात्र मुख्य बाजार में स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे। ये छात्र स्वयं को छात्र संघ के नव निर्वाचित एक पदाधिकारी के समर्थक बता रहे थे। दुकान संचालक ने बताया कि छात्र मुफ्त में बड़ी मात्रा में शराब की मांग कर रहे थे। मना करने पर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रों ने दो बार दुकान का शटर डाउन कर दुकान बंद भी की। साथ ही ग्राहकों को भी शराब नहीं खरीदने दी। दुकान संचालक ने फोन पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आते देख छात्र भाग खड़े हुए। शुक्रवार को विजयी जुलूस के दौरान छात्रों ने श्रीनगर बाजार और श्रीकोट में भी देर रात तक हुड़दंग भी मचाया। ब्यूरो