फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा विवि में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बिड़ला परिसर के सीनेट हॉल में आयोजित समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार ने कहा कि विवि में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। विवि की सभी प्रयोगशालाओं में उपकरणों की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं सचिव देवकांत देवराड़ी ने कहा कि गढ़वाल विवि में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विवि के प्रत्येक खिलाड़ी को बेहतर सुविधाएं मिले, यह उनकी प्राथमिकता है। उपाध्यक्ष अजय सिंह व सहसचिव तृप्ति बलूनी ने कहा कि छात्रों की समस्याओं के लिए संघर्ष करना ही उनकी प्राथमिकता है। छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी, डिप्टी डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल, चुनाव समिति के डा. एसपी सती, डा. वाईपी रैवानी, डा. मृगेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र पंवार, कविंद्र नेगी, नीरज रैम्स, राबिन सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें