श्रीनगर (ब्यूरो)। खटीमा व मसूरी कांड की बरसी के अवसर पर एनआईटी स्थायी परिसर निर्माण, संयुक्त चिकित्सालय में डाक्टरों की तैनाती व शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए आज (शनिवार) महारैली आयोजित की जाएगी। महारैली में श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल व पूर्व काबीना मंत्री दिवाकर भट्ट भी शिरकत करेंगे।
प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने बताया कि दो सितंबर को गोलापार्क में महारैली का आयोजन होगा। महारैली में ग्रामीणों और क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।