फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड से मरीज लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती रुद्रप्रयाग जिला निवासी एक मरीज बृहस्पतिवार को अचानक गायब हो गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद श्रीकोट पुलिस ने कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन मरीज का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिले के डडोली गांव निवासी जगदीश रावत सिर दर्द और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते 28 अगस्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिट हुआ था। जगदीश दिल्ली में सुरक्षा गार्ड का काम करता है और तबियत खराब होने के कारण दो माह से घर पर ही था। उसने 30 अगस्त को अपनी पत्नी को यह कहकर गांव भेज दिया कि घर में बच्चे अकेेले हैं। इसलिए वह एक बार गांव से होकर आ जाए। इस पर उसकी पत्नी किसी को उसकी देखभाल करने की बात कहकर गांव चली गई। 31 अगस्त की सुबह 6 बजे श्रीकोट पुलिस चौकी को सूचना मिली कि जगदीश बिना बताए कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा है। परिजनों से उसका हुलिया और फोटो मिलने के बाद पुलिस ने बेस अस्पताल सहित आसपास के क्षेत्रों मेें उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चौकी इंचार्ज एसआई महेश रावत ने बताया कि अस्पताल के वार्ड से बिना बताए गायब हुए मरीज की तलाश की जा रही है। ब्यूरोे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें