फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में उठाए पेयजल, विद्युत, शिक्षा और पेंशन से जुड़े मामले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नंदासैंण क्षेत्र के कफलोड़ी गांव में आयोजित जनता दरबार में फिर पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा और पेंशन से जुड़ी समस्याएं उठीं। इस पर डीएम आशीष जोशी ने जनसमस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि स्वैप की ओर से निर्मित कफलोड़ी पेयजल योजना पर पानी के स्रोत धंसने से पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। पेड़ों की लॉपिंग न होने से बिजली की लाइनों में फॉल्ट आ रहा है। राजकीय इंटर कालेज नंदासैंण में रिक्त शिक्षकों के पद भरने, रा.प्रा.वि. कफलोडी और मालई विद्यालयों के भवन जर्जर होने, नौटी-कोटद्वार बस सेवा शुरू करने की मांग भी ग्रामीणों ने उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि पौड़ी जिले के पैठाणी से क्षेत्र के गांवों में लगातार अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। मेहरबान लाल ने छह माह से पेंशन मिलने की शिकायत की। डीएम आशीष जोशी ने गांवों में मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बसंती देवी, एसडीएम गैरसैंण स्मृता परमार, लोनिवि गौचर के सहायक अभियंता एमएस रावत, बीडीओ सोबन लाल, जेई अनुज कुमार शर्मा, तहसीलदार बीपी जोशी, ग्राम्य विकास अधिकारी उमेश पंवार सहित सुरेंद्र सिंह, अरुण मैठाणी, तहसील स्तरीय अधिकारी और ग्रामीण जनता मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें