फोटो :--------------
एम्स प्रशासन की निकाली शव यात्रा, पुतला फूंका
-- स्थानीय युवाओं को आउटसोर्स पदों पर वरीयता की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
एम्स में आउटसोर्स भर्ती करने वाली कंपनी पर नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से धन वसूली का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड जन विकास मंच ने एम्स प्रशासन की शव यात्रा निकाली व पुतला फूंका। उन्होंने मांगे नहीं मानने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी। मंगलवार को मंच की ओर से नगरपालिका से दून तिराहे तक शव यात्रा निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एम्स प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंच अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा जब तक एम्स में आउटसोर्स के माध्यम से भरे जाने वाले पदों पर स्थानीय बेरोजगारों को वरीयता नहीं दी जाती है, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
दूसरी ओर आउटसोर्स कंपनी के खिलाफ संविदा पदों पर भर्ती के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाते हुए मंच का क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सागर सिंह, मदन बडोनी, अन्नू रावत, पूरण पंवार, पूरण पुंडीर, राजेश कंडवाल क्रमिक अनशन पर बैठे । धरना-प्रदर्शन को राजेश गैरोला, शोभा रावत, सुषमा , राजेश व्यास, सतवीर तोमर, विनोद चौहान, देेवेंद्र बैलवाल, धर्मपाल सिंह आदि ने समर्थन दिया ।