श्रीनगर। उत्तराखंड संस्कृत खंड स्तरीय प्रतियोगिता के तहत विद्यालयों में विभिन्न संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान जीआईसी कीर्तिनगर व स्वीत में आयोजित दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ समापन किया गया।
कीर्तिनगर विकास खंड में आयोजित जूनियर वर्ग की संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी मंजाकोट, संस्कृत समूह गान में जूनियर हाईस्कूल मंगसू, संस्कृत समूह नृत्य में सरस्वती विद्या मंदिर मढ़ी चौरास, संस्कृत आशुभाषण में जीआईसी डांग, श्लोकाच्चारण में जीआईसी किलकिलेश्वर प्रथम स्थान पर रहे। जबकि सीनियर वर्ग की संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी गोनीखाल, संस्कृत समूहगान में जीआईसी नागरजाधार, समूह नृत्य में जीआईसी कीर्तिनगर, आशुभाषण में जीआईसी जखंड, श्लोकोच्चारण में जीआईसी कीर्तिनगर पहले स्थान पर रहे। इस दौरान विकास खंड के 23 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
दूसरी ओर विकासखंड खिर्सू की संस्कृत प्रतियोगिता के तहत संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में जयदयाल संस्कृत महा विद्यालय, संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में जीआईसी श्रीनगर, समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी श्रीनगर, संस्कृत आशुभाषण व वाद-विवाद और श्लोकोच्चारण में जय दयाल संस्कृत महाविद्यालय प्रथम स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग की संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में रेनबो पब्लिक स्कूल, संस्कृत समूहगान व नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी श्रीनगर, संस्कृत आशु भाषण, वाद विवाद और श्लोकाच्चारण में जय दयाल महा विद्यालय को पहला स्थान प्राप्त हुआ।