श्रीनगर। प्राथमिक व जूनियर वर्ग की शरद/शीतकालीन विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैंपियनशिप चमराणा संकुल के नाम रही। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के बाद समापन हुआ।
शुक्रवार को जीआईएंडटीआई मैदान प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। अंताक्षरी सब जूनियर वर्ग में जूनियर हाई स्कूल चमराणा प्रथम, जूनियर हाई स्कूल डांग द्वितीय स्थान पर रहे। एकांकी में जूनियर हाईस्कूल चमराड़ा प्रथम स्थान पर रहा। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रोहित मार्डन जूनियर हाईस्कूल श्रीनगर प्रथम, अंकित, ओंकारानंद स्कूल श्रीकोट द्वितीय, गौरव जूनियर हाईस्कूल कमेड़ा तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में संदीप पंवार ओंकारानंद पब्लिक स्कूल श्रीकोट प्रथम, इसी विद्यालय के अमित और जतिन द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में संदीप ओंकारानंद जूनियर हाई स्कूल श्रीकोट पहले, गौरव, जूनियर हाईस्कूल कमेड़ा दूसरे और शंकर जूनियर हाईस्कूल डांग तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में संदीप ओंकारानंद जूनियर हाईस्कूल प्रथम, सुमित मार्डन जूनियर हाईस्कूल द्वितीय, नरेंद्र नंदन नगर पालिका श्रीनगर तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियंका जूनियर हाईस्कूल कमेड़ा प्रथम, सानिया ओंकारानंद जूनियर स्कूल द्वितीय व रूपा जूनियर हाईस्कूल दत्ताखेत तृतीय स्थान पर रहे। जबकि प्राइमरी वर्ग की 50, 100 मीटर दौड़ में सरस्वती शिशु मंदिर श्रीकोट के भरत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में नूर अहमद प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 50, 100 व 200 मीटर दौड़ में रश्मि नेगी शिशुमंदिर श्रीकोट, दीपाली प्राथमिक विद्यालय जाख, रश्मि सरस्वती शिशु मंदिर श्रीकोट प्रथम रहे।