फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सव ग्रुप के दो बाल कलाकारों का बॉलीवुड फिल्म में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। उत्सव ग्रुप के दो बाल कलाकारों का चयन बॉलीवुड फिल्म केदारनाथ के लिए हुआ है। दोनों बाल कलाकार अक्षत भट्ट और अंकित भट्ट का चयन ऑडिशन के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

फिल्म का निर्माण एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन की ओर से किया जाएगा। उत्सव ग्रुप के निदेशक व अक्षत के पिता डा. राकेश भट्ट ने बताया कि बालाजी प्रोडक्शन व छावड़ा प्रोडक्शन की संयुक्त टीम ने 16 अगस्त को श्रीनगर में करीब 100 बच्चों का ऑडिशन लिया था, जिसमें से केवल अक्षत व अंकित का चयन किया गया। डा. भट्ट ने बताया कि दोनों बाल कलाकारों को शूटिंग की तारीख भी मिल गई है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अभिषेक कपूर हैं। फिल्म की शूटिंग केदारनाथ, रामबाड़ा, गौरीकुंड, ऊखीमठ, आदि स्थानों पर होगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर व अक्टूबर माह में होगी। ग्रुप के बाल कलाकारों का बॉलीवुड के लिए चयनित होने पर ग्रुप के अन्य सदस्यों ने खुशी जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें