नारायणबगड़। 26 से 30 अगस्त तक कड़ाकोट पट्टी के भारंकोटबार (भंगोटा) गांव में होने वाले पांच दिवसीय नागिनी माता (नैणी देवी) नंदाष्टमी मेले की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।
नैणी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मिंगवाल ने बताया कि 26 अगस्त को रेंस गांव में ब्रह्म मुहूर्त पर आचार्य भूमियाल देवता की वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजा करेंगे। इसके बाद भव्य जल कलश यात्रा के साथ भूमियाल देवता भारकोटबार (भंगोटा) नंदा धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। पौराणिक नंदा देवी मंदिर में प्रतिस्थापित होने के साथ ही पांच दिवसीय धार्मिक मेले का शुभारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मगन लाल शाह और जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह होंगे। जागर सम्राट बुद्धि सिंह दाने और लोक गायिका हेमा करासी सहित स्थानीय कलाकार तथा महिला और युवक मंगल दल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।