फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदारों ने मेयर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मेयर मनोज गर्ग की ओर से प्रत्येक वार्ड में दस-दस सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था दो महीने में ही ध्वस्त हो गई है। कई हवलदारों ने अपने रसूख से पुुराना ढर्रा फिर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शिवमूर्ति क्षेत्र में 25 और हरकी पैड़ी क्षेत्र में 20 सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। जबकि सुनील के पास 15 सफाई कर्मचारी हैं तो श्रवणनाथ नगर में अशोक के पास कुल सात ही सफाई कर्मचारी रह गए हैं, जिनमें पांच महिलाएं हैं। श्रवणनाथ नगर में बड़ी संख्या में होटल, धर्मशालाओं के साथ ही हजारों की आबादी है। कर्मचारी कम होने से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। पार्षद अमन गर्ग ने आरोप लगाया मेयर ने जानबूझकर उनके वार्ड से सफाई कर्मचारी कम कराए हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र में जहां तीन निजी संस्थाएं गंगा सभा, सेवा समिति व भारत स्काउट की ओर से भी अपने कर्मचारियों के माध्यम से सफाई कार्य में हाथ बटाया जाता ह, वहां फिर से 20-20 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ मेयर मनोज गर्ग की ओर से झाडू लगाने वाले 25 सफाई कर्मियों को बिना किसी नियम के कार्यवाहक सफाई हवलदार बनाने का भी शहर की सफाई व्यवस्था पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। मेयर मनोज गर्ग का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था की नियमित रूप से वह समीक्षा करते रहते हैं। जहां कहीं कुछ गड़बड़ी दिखाई देती है उसमें सुधार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें