फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने लाखों की स्ट्रीट लाइटें बर्बाद कर दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम की लापरवाही से लाखों की स्ट्रीट लाइटें स्टोर में पड़े-पड़े बरबाद हो गई हैं। सीलन भरे स्टोर में रखने से करीब डेढ़ से दो हजार एलईडी लाइट खराब हो गई हैं। पथ-प्रकाश व्यवस्था में लगे कर्मचारी बताते हैं कि स्टोर में सीलन से एलईडी लाइट के कवर सिकुड़ कर चिपक गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने एक एलईडी लाइट साढ़े तीन हजार रुपये में खरीदी हैं। सीलन से 1500 से 2000 लाइटों के खराब होने से निगम को लाखों रुपये की चपत लगी है। इसी तरह पुरानी सोडियम व ट्यूब लाइटें भी काम नहीं कर रही हैं। सोडियम का बल्ब थोड़ी देर तक जलकर बंद हो रहा है। नगर निगम की अनदेखी का खामियाजा पथ-प्रकाश विभाग के फील्ड कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि अन्य विद्युत सामग्री भी सीलन से स्टोर में खराब हो रही है। ट्यूब लाइट की एक पेटी में एक-दो ट्यूब लाइटें ही ठीक निकल रहीं हैं। सीलन से नए ट्यूब लाइटों की चोक व फिटिंग भी जंग लगने से खराब हो रही हैं। पथ-प्रकाश प्रभारी राहुल कैंथोला से जब इस बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने पथ-प्रकाश स्टोर के एक कर्मचारी को बुलाकर जानकारी ली। कर्मचारी ने उन्हें बताया कि स्टोर में सीलन होने से कुछ लाइटें खराब हो सकती हैं। पथ-प्रकाश प्रभारी राहुल कैंथोला ने बताया कि नए एलईडी दूसरी जगह पर सुरक्षित रखी गई हैं। सीलन से कितने लाइटें खराब हुई हैं इसकी गिनती कराकर सीलन से दूर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें