फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्राओं का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों की अपेक्षा छात्राओं का दबदबा रहा। इस मौके पर सुलेख, मानचित्र, अंताक्षरी, समूहगान, लोक नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लाक प्रमुख सुषमा नेगी ने जीआईएंडटीआई मैदान में शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि छात्रों के चहुमुखी विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। इस मौके पर आयोजित प्राथमिक वर्ग की सुलेख अंग्रेजी में सरस्वती शिशु मंदिर श्रीकोट की खुशी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय गहड़ के सचिन द्वितीय रहे। सुलेख हिंदी में प्रावि कफोली के समीर प्रथम रहे। जबकि मानचित्र प्रतियोगिता में प्रावि खंडाह के नवीन पहले, ओंकारानंद श्रीकोट की नैन्सी दूसरे स्थान पर रही। वहीं अंताक्षरी में प्रावि फरासू प्रथम व भट्टीसेरा दूसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग की सुलेख अंग्रेजी में ओंकारानंद श्रीकोट की सान्या प्रथम, जूहा चमराड़ा की मानसी द्वितीय भटोली की दिव्या तृतीय स्थान पर रही। जबकि सुलेख हिंदी में जूहा चमराड़ा की मानसी को पहला, अर्पिता को दूसरा और दत्ताखेत की रूपा को तीसरा स्थान मिला। समूह गान में जूहा भटोली प्रथम, चमराड़ा द्वितीय व डांग ऐठाणा तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग के लोक नृत्य में प्रावि गहड़ प्रथम व खंडाह दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठानी, उप शिक्षाधिकारी प्रेम लाल भारती, हिमांशु अग्रवाल, धर्मेंद्र कैंतुरा, पदमेंद्र लिंगवाल, मुकेश काला, राजेंद्र टम्टा, जयदयाल चौहान, पूनम काला, रश्मि गौड़, किरन नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें