देवप्रयाग। लसेर-चाका मोटर मार्ग पर एक मोटरसाइकिल और मालवाहक छोटे वाहन की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर में लसेर-चाका मोटर मार्ग पर लसेर के समीप एक मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रहे छोटे वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार भगवती निवासी कांडी देवप्रयाग और रमेश भट्ट निवासी मालपेगी कंडीसौड़ घायल हो गए। रमेश को इस दुर्घटना में ज्यादा चोटें आई हैं।