फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रैगिंग सेल ने मांगी रैगिंग की शिकायत की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। एंटी रैगिंग हेल्पलाइन सेल दिल्ली ने राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को रैगिंग की रिपोर्ट तत्काल देने के निर्देश दिए हैं। वहीं कॉलेज ने सेल को मेल से जवाब भेजकर स्पष्ट कर दिया गया है कि एमबीबीएस प्रथम बैच के छात्रों के छुट्टियों से वापस आने के बाद ही रिपोर्ट भेजी जा सकेगी। सोमवार को संस्थान एंटी रैगिंग सेल की बैठक भी रखी हैं। इसमें छात्र की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के किसी छात्र ने 14 अगस्त को एंटी रैगिंग हेल्पलाइन को मेल कर छात्रावास में रैगिंग लिए जाने की शिकायत की। उसका आरोप है कि उसके साथ सीनियर छात्रों ने दुर्व्यवहार किया। प्रथम बैच के छात्रों के अवकाश पर होने के चलते अभी तक शिकायतकर्ता का पता नहीं चल पाया है। छात्रों के 21 अगस्त (सोमवार) तक कॉलेज में लौटने की संभावना है। इस बीच एंटी रैगिंग हेल्पलाइन सेल ने ई-मेल और फोन करके कॉलेज को रैगिंग की रिपोर्ट तत्काल तलब करने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि सेल को अवगत करा दिया गया है कि अभी छात्रावास में छात्र नहीं है। उनके लौटने के बाद जांच हो पाएगी। 21 अगस्त को एंटी रैगिंग सेल की बैठक होगी। 22 अगस्त तक ही रिपोर्ट भेजी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें