फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख के स्थानीय उत्पादों का किया विपणन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

थराली। ब्लाक सभागार थराली में नंदा देवी आजीविका स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वयं सहायता समूह की ओर से ब्लाक के दस गांवों के 89 स्वयं सहायता समूह की ओर से किए गए उत्पादन एवं विपणन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सहकारिता समूह संगठन की अध्यक्ष नीमा शाह ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीणों ने करीब दस लाख रुपये के सोयाबीन, चौलाई, मंडुवा सहित अन्य स्थानीय उत्पाद बेचे। प्रमुख राकेश जोशी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जहां पहाड़ों से पलायन रुकेगा वहीं ग्रामीण आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगे। खंड विकास अधिकारी डीडी उनियाल ने ब्लाक की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उद्यान प्रभारी बीएस भंडारी ने पॉलीहाउस, ग्रीन हाउस और मशरूम उत्पादन की जानकारी दी। परियोजना मंडल अधिकारी संजय सक्सेना ने कहा कि चमोली जिले को सहकारिता के माध्यम से मजबूत करने की दिशा में काम हो रहा है। इस मौके पर प्रभागीय परियोजना प्रबंधक प्रीतम भट्ट, कृषि अधिकारी डीपी सिंह, महेंद्र कफोला, शशिकांत, नरेश देवराड़ी, तुलसी पांडे, सुमन, मुन्नी देवी, प्रमिला, दीपिका, पूूजा, दलीप नेगी और लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें