फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ा, होगा लाईसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार। यातायात नियम तोड़ने पर अब सीधे लाईसेंस निरस्त होगा। हरिद्वार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए कमर कस ली है। शहर के ट्रैफिक सिग्नल भी जल्द सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे ताकि रेड लाइट जंप करने वाले चालक पर शिकंजा कसा जा सके। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके खुद इस कवायद की मॉनीटरिंग कर रहे है।
विज्ञापन

हरिद्वार शहर में पुलिस ने नियम को लेकर एक्सरसाइज शुरु भी कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने यातायात नियम को लेकर जो आदेश दिए हैं उसके छह प्वाइंट पर इसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जैसे कि शराब पीकर वाहन चलाना, वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल, ओवरलोड वाहन, तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाना, माल वाहन वाहन में सवारियां ढोना और रेड लाइट जंप करना प्रमुख तौर पर शामिल है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन हर हाल में कराना है। इन सभी प्वाइंट का उल्लंघन करने वाले का लाइसेंस निरस्त होगा, इस बारे में परिवहन विभाग को भी जानकारी दे दी गई है। वे ही लाइसेंस निरस्त करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर की ट्रैफिक सिग्नल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, जल्द ही उन पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। ताकि यदि कोई रेड लाइट जंप करता है तो उसका खिलाफ कार्रवाई कंट्रोल रूम से ही हो सकेगी। शहर में कई चौराहों और तिराहों पर ट्रैफिक सिंग्रल लाइट भी लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें