श्रीनगर। गढ़वाल विवि में एमपीएड व बीपीएड पाठ्यक्रम की आरक्षित वर्ग की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए विवि प्रशासन ने छात्रों को एक और मौका दिया है। आरक्षित वर्ग के छात्र इन सीटों पर प्रवेश के लिए 19 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
गढ़वाल विवि में एमपीएड पाठ्यक्रम में 40 व बीपीएड में 50 सीटें हैं। जिन पर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो चुकी हैं। बावजूद इसके इन पाठ्यक्रमों में आरक्षित वर्ग की कुछ सीटें रिक्त हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डा. कृष्णकांत ने बताया कि बीपीएड में एसटी की 3 व एमपीएड में एससी की 6 और एसटी की 2 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए छात्र 19 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 अगस्त व काउंसिलिंग 22 अगस्त को आयोजित की जाएगी। ब्यूरो