फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जल स्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
बिशनपुर कुंडी व पुरानी कुंडी में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर भू- कटाव शुरू हो गया है। गंगा में लगातार बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौका-मुआयना किया। टीम ने गंगा का जल स्तर बढ़ने पर ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा। जिले में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतूरा ने बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारियों को गंगा में पानी बढ़ने पर आस-पास बसे लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर भेजने के आदेश दिए हैं। प्रशासन की ओर से बिशनपुर कुंडी में बाढ़ सुरक्षा चौकी स्थापित की गई है। वहीं गांव में हो रहे भू- कटाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्राम प्रधान सविता देवी व उप प्रधान सुखदेवपाल, यशपाल सिंह, अनुजपाल, ब्रजपाल सिंह आदि का कहना है कि गंगा में पानी बढ़ने पर पूरी तरह से सावधानी बरती जा रही है। किसानों का कहना है कि गंगा किनारे कईं स्थान ऐसे हैं, जहां तटबंध का निर्माण नहीं हुआ है। गंगा में पानी बढ़ने से भूमि का लगातार कटाव हो रहा है। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार तटबंध के निर्माण की मांग करने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें