फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में दिनभर अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे, मारवाड़ी में सिर्फ छोटे वाहनों की हो पा रही आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। भारी बारिश के कारण शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में दिनभर बंद रहा। ऐसे में बदरीनाथ धाम जा रहे 140 तीर्थयात्रियों को पुलिस ने जोशीमठ व पांडुकेश्वर में रोक दिया, जबकि 311 यात्रियों को बदरीनाथ में ही रोका गया। हाईवे बंद होने के बावजूद शुक्रवार को 117 उत्साही तीर्थयात्री लामबगड़ में तीन किलोमीटर तक पैदल और यहां से फिर स्थानीय वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंचे।
शुक्रवार रात को एक बजे भारी बारिश के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी में चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। सुबह छह बजे जैसे ही बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले यात्री यहां पहुंचे तो हाईवे बंद मिला। सुबह सात बजे बीआरओ ने यहां मशीनों से हाईवे खोलने का काम शुरू किया। दोपहर बारह बजे मारवाड़ी में हाईवे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। वहीं, लामबगड़ में देर रात को बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से बंद हो गया था। शुक्रवार को दिनभर बारिश होने के कारण हाईवे खोला नहीं जा सका है, जिससे तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर, जोशीमठ और बदरीनाथ में ही रोका गया है। हाईवे बंद देख 117 तीर्थयात्री पैदल ही बदरीनाथ धाम पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह का कहना है कि मौसम खराब होने से लामबगड़ में बार-बार हाईवे बाधित हो रहा है। हाईवे खोलने का काम जारी है। वहीं, लामबगड़ में ट्रीटमेंट कार्य कर रही मेकाफेरी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शोमित्र का कहना है कि बारिश में भी मशीनों से लामबगड़ में हाईवे को खोलने का काम किया जा रहा है। बार-बार चट्टान से मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं, जिससे कार्य में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें