फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट ट्रेनों में शीघ्र लगेंगे भेल निर्मित कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजेश शर्मा
हरिद्वार।
कई वर्षों से संघर्ष के दौर से गुजर रही भारत की नवरत्न औद्योगिक कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड अब नए दौर की तरफ बढ़ने जा रही है। मैट्रो ट्रेन और बुलेट ट्रेन के लिए अत्याधुनिक कोच बनाने का काम भेल को मिला है। जापानी और स्वयं की तकनीक से भेल के विशेषज्ञ शीघ्र ही अत्याधुनिक कोच तैयार करेंगे।
विज्ञापन

भेल हरिद्वार की हीप हकाई के नए प्रमुख का जिम्मा संभालने वाले महाप्रबंधक प्रभरी संजय गुलाटी ने अमर उजाला से वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाला दौर भेल के लिए शानदार माहौल लेकर आ रहा है। पिछले साल बांग्लादेश के साथ हुए मैत्री समझौते के तहत भेल को दस हजार करोड़ रुपये की टरबाइनें बनाने के ऑर्डर मिले हैं। जिन पर काम शुरू कर दिया गया है। वहीं एक और बड़ा प्रोजेक्ट हाल ही में भेल को मिला है। जिसके तहत मैट्रो और बुलेट ट्रेन के लिए अत्याधुनिक कोच तैयार किए जाएंगे। भेल अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप बेहतर सेवा देने के लिए पहले से ही मशहूर है। उन्होंने बताया कि सामाजिक दायित्व के तहत भी भेल अपनी सेवाएं बढ़ाने पर विचार कर रही है। पिछले दिनों भेल ने हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच बायो टॉयलेट्स बनाने के साथ ही हरकी पैडी क्षेत्र में यात्रियों के लिए बैंच, स्ट्रीट लाइटें आदि लगवाने के साथ ही कई गांवों को गोद लेकर वहां आवश्यक जरूरतों को पूरा कराने का काम तेजी से कराया। उन्होंने दावा किया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी मिलकर नए दौर में कंपनी को नए ऊंचाइयों को ले जाने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें