सीएचसी डोईवाला को मिले पांच चिकित्सक
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में पहले दिन तीन के मुकाबले बुधवार को हिमालयन अस्पताल के पांच चिकित्सकों ने ओपीडी संभाली। एसआरएचयू का इंजिनियरिंग विभाग अल्ट्रासांउड मशीन को दुरुस्त करेगा।
एग्रीमेंट के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के चिकित्सकों ने बुधवार को सेवाओं में इजाफा किया है। इसके बाद अस्पताल की अल्ट्रासांउड मशीन की मरम्मत कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जौलीग्रांट अस्पताल की टीम 15 अगस्त तक सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाकर सीएचसी को पूरी तरह से टेकओवर करने के प्रयास में जुटी है। एसआरएचयू के एमएस कार्यालय के मुथू माथवान ने बताया कि डोईवाला अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जिससे लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।