फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पुल के लिए खतरा न बन जाए वाहनों का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

यमुना पुल के ढहने का बढ़ रहा खतरा
- दून-पांवटा हाईवे कुल्हाल बार्डर स्थित पुल पर वाहनों का दबाव
- पुल को डबल लेन करने की मांग, अक्सर जाम रहते है हालात
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
दून-पांवटा हाईवे पर कुल्हाल बार्डर पर स्थित यमुना पुल पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है। आए दिन पुल पर जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। जिससे पुल के ढहने का खतरा भी बना हुआ है। यह पुल सीधे हिमाचल प्रदेश को उत्तराखंड से जोड़ता है। पुलिस को भी जाम खुलाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

दरअसल, पुल पार पांवटा में टोल टैक्स बैरियर स्थापित हैं। जहां बाहर से आने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाता है। लेकिन कई बार बैरियर में बैठने वाले कर्मचारियों की हीलाहवाली के चलते टोल पर्ची काटने में देरी हो जाती है। इसके चलते पुल पर जाम लग जाता है। पुल पर वाहनों का भार बढ़ने से उसके ढहने का खतरा भी बढ़ जाता हैं। कुल्हाल के पूर्व प्रधान सलीम, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद गालिब आदि का कहना है कि पुल पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। टोल टैक्स कर्मियों की हीलाहवाली का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। कई बार पुल को डबल लेन किए जाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पांवटा हरबंस नेगी ने कहा कि जाम से मुक्ति के लिए यमुना पुल पर डबल लेन पुल का प्रस्ताव पारित है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें