फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर रोक को पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन पर रोक को पीएसी तैनात
विज्ञापन

- नदी में जाने वाले विभिन्न रास्तों पर रहेंगी पीएसी की नजर
- सभी चौकी प्रभारियों को दिए छापेमारी कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
अवैध खनन को रोकने के लिए यमुना नदी में जगह-जगह पीएसी तैनात कर दी गई है। पीएसी के जवान नदी किनारे दिन-रात गश्त करेंगे। नदी में जाने वाले विभिन्न रास्तों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

यमुना नदी में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने के बावजूद भी खनन माफियाओं का खेल लगातार जारी है। पुलिस ने अवैध खनन को रोकने के लिए विभिन्न घाटों को जाने वाले रास्तों पर खाइयां खोदी लेकिन माफिया ने उन्हें पाट दिया। कोतवाल विकासनगर एसएस नेगी ने बताया कि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कोतवाली को एक प्लाटून पीएसी उपलब्ध कराई गई है। जवानों की ड्यूटी पुल नंबर एक डॉक्टरगंज, भीमावाला, नावघाट, ढकरानी टोल पर लगाई गई है। बताया अवैध खनन पर प्रभावी रोक के लिए पुल नंबर-1 पर सीसीटीवी कैमरे और पीकेट भी लगाई जा रही है। सभी चौकी प्रभारियों को भी अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए छापेमारी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अब तक अवैध खनन में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें