फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से बंद हुआ कालसी-चकराता मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मलबा आने से कालसी-चकराता मार्ग ठप
- चापून गांव के लोगों के बगीचे और रास्ता क्षतिग्रस्त
- जेसीबी मलबा हटाने पहुंची ग्रामीणों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
साहिया।
चापनू के समीप मलबा आने से कालसी-चकराता मोटर मार्ग बाधित हो गया। गांव के लोगों के बगीचे और आम रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क से मलबा हटाने नहीं दिया। जिस कारण मार्ग पर यातायात कई घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

बीते सोमवार की रात 11 बजे बारिश के चलते चापनू के पास सुरक्षा दीवार ढहने से सड़क बंद हो गई। जिससे सड़क के ऊपर स्थित बगीचे और आम रास्ता भी ढह गया। सुबह होने पर जब लोनिवि की जेसीबी मलबा हटाने पहुंची तो ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। स्थानीय निवासी जगत सिंह, प्रदीप सिंह, सूरत सिंह ने कहा कि ग्रामीण शुरू से ही सड़क चौड़ीकरण का विरोध कर रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण से खेतों और बगीचों को खतरा बना हुआ है। विभाग बिना सुरक्षात्मक कार्य किए बिना ही निर्माण कार्य में जुटा है। जिसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ रहा है। निर्माण कार्य से पहाड़ कच्चा हो गया है। जिसके चलते आए दिन भूस्खलन हो रहा है। जिससे बगीचे और रास्ता तबाह हो रहे हैं। विभाग लोगों को मुआवजा भी नहीं दे रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पटवारी कमलेश शर्मा ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। तब जाकर मलबा हटाने का काम शुरू हो सका। सुबह 10 बजे मलबा हटने पर यातायात बहाल हो सका। तब जाकर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली है। अधिशासी अभियंता मुकेेश परमार ने कहा कि मुआवजा संबंधित फाइल शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें