फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों का विकास भवन में धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिले के विकास का खाका तैयार करने के लिए पांच अगस्त को होने वाली जिला योजना समिति की तैयारियों के लिए बुलाई गई बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। सदस्यों को कम बजट देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने बैठक का बहिष्कार कर विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि उनके निर्वाचन क्षेत्रों के विकास की राशि बढ़ाकर पचास लाख नहीं करने पर पांच अगस्त की बैठक का भी बहिष्कार करेंगे।
पांच अगस्त को जिला विकास समिति की बैठक प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में होनी है। सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से बैठक का मसौदा तैयार करने और एजेंडे के बारे में जानकारी देने के लिए जिला पंचायत सदस्यों की बैठक विकास भवन में बुलाई गई थी। करीब डेढ़ घंटा देर से शुरू हुई बैठक के इस दौरान जिला पंचायत के सदस्यों ने कहा कि प्रति जिला पंचायत सदस्य 25 लाख रुपये का बजट जिला योजना में रख गया है। इसमें से भी पिछले कार्यकाल का बकाया बताकर लोक निर्माण विभाग का भुगतान करने के नाम पर कटौती की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला पंचायत के सदस्य इस पर बैठक में हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया तथा विकास भवन परिसर में धरना देकर बैठ गए। इस दौरान रोशनलाल और विजयपाल ने कहा कि प्रशासन का उपेक्षापूर्ण रवैया बर्दाश्त नहंीं किया जाएगा। अमन त्यागी ने 25 लाख की विकास राशि को बढ़ाकर पचास लाख करने की मांग की। सुखविंदर कौर और प्रीति चौहान ने कहा कि सभी सदस्य अपने हकों की लड़ाई एकजुट होकर लड़ेंगे। भूप सिंह ने कहा कि हरिद्वार जिले की विकास योजना में पहले ही बजट की कटौती की जा रही है अब प्रशासन की ओर से जिला पंचायतों के अधिकारों में भी कटौती की जा रही है। धरने पर बैठे सदस्यो ंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो पांच अगस्त को होने वाली बैठक का भी बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नितिन भदौरिया ने नाराज सदस्यों को मनाने का प्रयास भी किया लेकिन वे नहीं माने। बैठक का बहिष्कार करने वालों में तोषी सैनी, कविता, रजनीश कुमार, फूल कुमार, अनिल कुमार, मोनिका, सपना, इसराईला, चौधरी कीरत सिंह आदि शामिल थे। उनके साथ धरने पर जिला पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधि गुरजीत सिंह लहरी, विजय सैनी आदि भी बैठे। उधर मुख्य विकास अधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य बजट बढ़ाने और पुरानी देनदारी इस बार के बजट से नहीं देने की मांग कर रहे हैं लेकिन सीमित बजट होने के कारण उनकी सारी मांगों को मान पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे जिला योजना की बैठक संपन्न कराने में सहयोग करें। उनकी भावना से प्रभारी मंत्री को भी अवगत करा दिया जाएगा। काफी देर तक चले हंगामे और प्रदर्शन के बाद सभी सदस्य लौट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें