फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...गुरुकुल कांगड़ी विवि में कुलसचिव कार्यालय पर छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर कुलसचिव कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जब कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा किसी काम के लिए जाने लगे तो छात्र नारेबाजी करते हुए उनकी कार के सामने डट गए। उनका कहना है कि कुलसचिव छात्रों की मांगों की अनदेखी कर बाहर जाने लगे थे।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष चौहान और छात्र नेता प्रभात पंवार के नेतृत्व में सोमवार को कुलसचिव कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। यहां पर छात्रों ने नारेबाजी करते हुए बैक पेपर परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग की। साथ ही छात्रों ने बीए प्रथम वर्ष में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर छात्रों को एडमिशन देने पर भी सवाल खड़े किए। छात्र नेता प्रभात पंवार ने कहा कि विवि में एडमिशन प्रक्रिया के दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर पर छात्रों की अधिक भीड़ होने से कुछ छात्र को बैक पेपर परीक्षा के पंजीकरण फार्म उपलब्ध नहीं हो सके। जिसके चलते कुछ छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। छात्रों का कहना कि यदि छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विवि के छात्र उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कुलसवि प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने छात्रों की बातों को सुनते हएु उनकी मांगों का हल निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों में प्रभात पंवार, कपिल पंवार, रोबिन राठी, विशाल, अजय, सुमित, अंकित, वीशू, अदित्य तोमर, मोहित, अनुज, दिवाकर, हेमंत, अंशुल चौधरी, विक्रांत, उत्तम, विजय, अर्जुन, गोविंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें