फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएस रावत होंगे गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक का दायित्व डाटा प्रोसेसिंग यूनिट के कोआर्डिनेटर एसएस रावत को सौंपा गया है। वर्तमान में परीक्षा नियंत्रक पद पर तैनात प्रो. केडी पुरोहित 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एसएस रावत एक अगस्त को कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह अतिरिक्त प्रभारी के तौर पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में परीक्षा नियंत्रक का कार्यभार प्रो. केडी पुरोहित वर्ष 2014 से संभाल रहे हैं। इससे पूर्व वर्ष 2011-12 में भी प्रो. केडी पुरोहित परीक्षा नियंत्रक रह चुके है। भौतिक विज्ञान विभाग में तैनात प्रो. पुरोहित 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रो. पुरोहित की सेवानिवृत्ति के बाद डाटा प्रोसेसिंग यूनिट के कोआर्डिनेटर एसएस रावत परीक्षा नियंत्रक का दायित्व संभालेंगे। विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि एसएस रावत को यह दायित्व अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर दिया गया है। एसएस रावत श्रीदेव सुमन विवि में भी परीक्षा नियंत्रक के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। एसएस रावत के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें