फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति ठप होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। नगर के वार्ड संख्या छह और वार्ड तीन में चार दिनों से जलापूर्ति ठप होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने मुख्य बाजार में जुलूस निकाला और जलसंस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने बुधवार तक पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर जलसंस्थान के गौचर और कर्णप्रयाग कार्यालय में तालाबंदी कर अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वार्ड सभासद इंदु पंवार के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने जलसंस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सभासद राजेश्वरी देवी, बसुंधरा नैनवाल, पुष्पा देवी, ऊषा देवी, नंदी देवी आदि उपभोक्ताओं ने कहा कि वार्ड छह और वार्ड तीन में चार दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है, जबकि चार दिन पूर्व भी नलों में कीचड़ युक्त पानी आने से मुख्य पेयजल लाइन में कचरा भरा है। ऐसे में लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। दोनों वार्डों के लोग एक से तीन किमी दूर से पानी ढोने के मजबूर है। कहा कि बुधवार तक समस्या का निराकरण न होने पर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और समस्या हल न होने पर चक्काजाम का भी एलान किया। प्रदर्शन करने वालों में मनोरमा देवी, लक्ष्मी रावत, बीना भंडारी, मंजू खत्री, मुन्नी देवी, निर्मला देवी, देवेंद्र भंडारी, रेखा चौधरी, सुनील पंवार, सीता देवी, सुषमा देवी, मंगला नयाल सहित कई लोग शामिल थे। दूसरी ओर जल संस्थान के जेई जेएस बिष्ट ने बताया कि सड़क निर्माण के चलते मुख्य लाइनों में मलबा भरा है और कई जगह लाइन भी क्षतिग्रस्त हैं, जिसे ठीक किया जा रहा है। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें