फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृत सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने की मांग पर ग्रामीणों ने नगर में जुलूस निकालकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने काह कि लंबे समय से सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़कों का निर्माण कार्य शुरू न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ग्यारह बजे जोशीमठ ब्लॉक के लांजी, चोरमी, टंगणी, किमाणा और तपोवन क्षेत्र के ग्रामीणों ने नगर में शासन-प्रशासन के खिलाफ जुलूस निकाला। इसके बाद ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे और शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांग का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा गया कि लंबे समय से शासन से स्वीकृत लांजी-पोखनी, चैरमी-पंया, लंगसी-मोल्टा-पगनों, तपावेन-भविष्य-बदरी, पैग-मुरड़, बेलाकूची-टंगणी, तपोवन-भंग्यूल, सुराईंथोटा-तोलमा, मारवाड़ी-पैंका, मारवाड़ी-थैंग और उर्गम-पल्ला-किमाणा-डुमक सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में है। रामेश्वरी देवी, सुमन, अनीता देवी, माहेश्वरी, दीपा, शकुंतला, महेंद्र सिंह, मनोज और संजय का कहना है कि सड़क न होने से गंतव्य तक जाने के लिए मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। पैनखंडा संघर्ष समिति ने भी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर, उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को शीघ्र सड़कों के निर्माण को लेकर संबंधित विभागों की बैठक कर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें