फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर नगर में पेयजल लाइनों से जोड़े जा रहे अवैध कनेक्शन, जल संस्थान बना मूक दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर में पानी के कनेक्शनों में भी पहुंच वाले लोगों की मनमानी चल रही है। स्थिति यह है कि एक परिवार को कहीं दो-दो कनेक्शन दिए गए हैं तो कहीं लोगों ने खुद ही जोड़ लिए हैं। इसके बाद भी जल संस्थान की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके साथ ही कई जगहों पर लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। नगर के हल्दापानी, नैग्वाड़, सुभाष नगर, जल निगम कालोनी क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

गोपेश्वर में जल संस्थान के करीब 2300 पेयजल कनेक्शन हैं, जिसमें से 300 कनेक्शन अवैध रूप से संचालित हैं। वहीं अमृत गंगा पेयजल योजना से भी कई अवैध कनेक्शन जोड़े गए हैं। महेंद्र सिंह, अरविंद सिंह और मनोज सिंह का कहना है कि जल संस्थान के अधिकारी सब कुछ देखते हुए भी चुप्पी साधे हुए हैं। नगर के मुख्य बाजार व आसपास के मोहल्लों में नलों पर पर्याप्त पानी आ रहा है, लेकिन निचले क्षेत्र में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। फूड एंड फ्रैंड्स होटल में दो सप्ताह से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। कई पहुंच वाले लोगों के यहां पानी के दो-दो कनेक्शन जोड़े गए हैं। दूसरी ओर जल संस्थान के सहायक अभियंता संदीप चतुर्वेदी का कहना है कि अवैध कनेक्शन के विरुद्ध चेकिंग अभियान जारी है, जिन लोगों की ओर से बिना बताए पेयजल की मुख्य लाइनों से कनेक्शन लिए गए हैं, उनसे वसूली कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें