फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिर दर्द, बुखार की दवा के लिए ग्रामीणों को नहीं नापनी पड़ेगी 13 किलोमीटर की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



पीपलकोटी। सुदूर बैमरु गांव में शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू हुआ तो ग्रामीणों को राहत महसूस हुई। पीएचसी के खुलने पर ग्रामीणों को अब बुखार की दवाई के लिए तेरह किलोमीटर दूर पीपलकोटी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैमरु में शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। शीघ्र अस्पतालों में चिकित्सकों की भी तैनाती की जाएगी। केंद्र के शुभारंभ के साथ ही यहां फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय की तैनाती की गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैमरु से क्षेत्र के बैमरु, स्यूंण, लुदाऊं, कांडा-कुणखेत, बजनी, गुनियाला, सुरेंडा, मठ और झड़ेता गांव के ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। स्यूंण गांव पीपलकोटी से 13 किमी की दूरी पर है। रामेश्वरी देवी (81) कहती हैं कि आज तक ग्रामीण बुखार, सिर दर्द की दवाई के लिए मीलों दूर चलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटी पहुंचते थे। क्षेत्र में प्रसव वाली महिलाओं को चारपाई और कुर्सी के सहारे पीपलकोटी तक लाया जाता है। अब गांव में ही अस्पताल खुलने से स्वास्थ्य लाभ के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। ग्रामीण शिव सिंह का कहना है कि लंबे समय से गांव में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग उठा रहे थे। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के सहयोग से ग्रामीणों की मुराद पूरी हो गई है। देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह कहते हैं कि क्षतिग्रस्त सड़क और टूटे पैदल रास्तों से ही मरीजों को अस्पताल पहुंचाते थे लेकिन अब यह दिक्कत नहीं आएगी। अस्पताल शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी आज पूरी हो गई है। सीएचसी के उद्घाटन के दौरान डिप्टी सीएमओ डा. मयंक बडोला, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, अयोध्या प्रसाद हटवाल, देवी प्रसाद अतुल शाह, रविंद्र नेगी, जगदीश सिंह, हटवाल, विवेक शाह, मोहन नेगी और सुनील कोठियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें