फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में पुलिस कर्मी सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग/गौचर। बदरीनाथ हाईवे पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच चटवापीपल के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक पुलिस कर्मी और एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा से सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें श्रीनगर और श्रीनगर से एयर एंबुलेंस से हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट भेजा गया।
विज्ञापन

ब्लाक के लंगासू चौकी में तैनात कांस्टेबल बासुदेव भट्ट निवासी डांग श्रीनगर विभागीय कार्य से श्रीनगर गए थे। वापस आते वक्त सुबह 11 बजे बासुदेव भट्ट की बाइक की चटवापीपल में कर्णप्रयाग से गौचर की ओर जा रहे गडोरा (पीपलकोटी) निवासी शुभम प्रसाद पुत्र शिव प्रसाद की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस उपनिरीक्षक गणेश भट्ट और एसडी जमलोकी सहित सीएचसी के डा. राजीव शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। दुर्घटना की सूचना पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने एयर एंबुलेंस से घायलों को श्रीनगर से जॉलीग्रांट देहरादून भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें