फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रविरोधी माहौल तैयार करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के छात्रों ने विवि में राष्ट्र विरोधी माहौल तैयार करने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने मांग की है। विवि के प्रशासनिक भवन में राष्ट्र विरोधी नारों की पर्ची चिपकाए जाने के आरोपी छात्र की डिग्री निरस्त करने की मांग भी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व छात्रसंघ महासचिव ऋतांशु कंडारी के नेतृत्व में छात्रों ने कुलसचिव से वार्ता की। ऋतांशु कंडारी ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से एक राज्य विशेष के छात्र विवि में राष्ट्र विरोधी माहौल तैयार कर रहे हैं। विवि प्रशासन जानकारी होने के बावजूद छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। छात्रों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पिछले वर्ष कश्मीर के एक छात्र ने विवि के प्रशासनिक भवन की दीवार पर राष्ट्र विरोधी नारों की पर्ची चिपकाई थी। पुलिस जांच में छात्र की पहचान होने के बावजूद विवि प्रशासन ने छात्र की डिग्री निरस्त नहीं की है। छात्रों ने विवि प्रशासन से मांग की है कि गढ़वाल विवि में ऐसे छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाए, जो राष्ट्र विरोधी माहौल तैयार कर रहे हैं। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे छात्रों को प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल किया गया, तो काउंसिलिंग नहीं होने दी जाएगी। वार्ता करने वालों में कुलदीप चौहान, कीर्ति नेगी, संदीप थपलियाल, रमन किमोठी, पंकज खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें