अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा 2017 की प्रायोगिक और लिखित परीक्षा के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 138 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 20 और 21 अगस्त को होगी।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से संभागीय निरीक्षक की प्रायोगिक और लिखित परीक्षा के लिए अयोग्य पाए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबरों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आयोग की ओर से सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण न होने पर, अनुभव और शैक्षणिक योग्यता पूरी न करने पर 37, अनिवार्य योग्ता से संबंधित प्रमाण-पत्र आयोग कार्यालय में जमा न कराने पर 33 और परीक्षा शुल्क जमा न कराने पर 68 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। इस परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किए गए अभ्यर्थी 31 जुलाई तक आयोग कार्यालय में अपने प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। संभागीय निरीक्षक की प्रायोगिक और लिखित परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के प्रवेश- पत्र आयोग की वेबसाइट पर पांच अगस्त से अपलोड कर दिए जाएंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव वंशीधर तिवारी की ओर से इस संबंध में वेबसाइट पर विस्तृत सूचना जारी कर दी गई है। आयोग ने संभागीय निरीक्षक के रिक्त पदों पर 17 फरवरी 2017 में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।