फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरागी कैंप के बजाए हाईवे पर पार्क रहे कांवड़ वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हर बार हाईवे के किनारे डाक कांवड़ वाहन पार्क नहीं होने दिए जाते थे, लेकिन इस बार हाईवे के किनारे डाक कांवड़ वाहनों का कब्जा रहा। पुलिस अफसर इस स्थिति से विज्ञ होने के बावजूद अनभिज्ञ से बने हुए हैं।
विज्ञापन

वैसे तो डाक कांवड़ वाहन पूरी तरह से बैरागी कैंप में पहुंच ही नहीं पाए हैं। वे देशरक्षक तिराहे से सिंहद्वार होकर सीधे हाईवे पर पहुंचते रहे। उपनगरी कनखल में डाक कांवड़ गली कूचों में घुस गए। हैरानी की बात ये है कि हाईवे के किनारे डाक कांवड़ वाहन पार्क हो गए। ये डाक कांवड़ वाहन उस समय मुसीबत बनते हैं जब डाक कांवड़ चरम पर होती है। जब ये निकलते है तब जाम लग जाता है। ऐसे में जाम का असर कई किलोमीटर तक पड़ता है। पिछले कांवड़ मेलों में पुलिस का फोकस हाईवे किनारे डाक कांवड़ वाहन को पार्क न होने देना होता था लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। बुधवार को तो प्रेमनगर से सिंहद्वार जाने वाली सिंगल लेन पर भी डाक कांवड़ वाहन पार्क हुए दिखाई दिए। ऐसे में सिंगल लेन संकरी हो गई, अब यदि ये डाक कांवड़ वाहन न हटे तब इस हिस्से में जाम लगना तय है। वैसे भी यह एक किलोमीटर का एरिया दम फुला सकता है, ऐसा तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें