फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेले में कम हुआ सीडी-डीवीडी का क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांवड़ मेले में सीडी-डीवीडी का क्रेज कम हो गया है। अब नाममात्र के लिए ही सीडी व डीवीडी नजर आ रही हैं। कांवड़िए एसडी कार्ड, पैन ड्राइव में ही लैपटॉप तथा कंप्यूटर से भगवान शंकर के भजन, वीडियो व वॉल पेपर अपलोड़ कर रहे हैं।
करीब 8-10 वर्ष पहले कांवड़ मेले में जगह-जगह सीडी-डीवीडी की बड़ी-बड़ी दुकाने सजती थी, लेकिन अब सीडी-डीवीडी का क्रेज कम हो गया है। डीजे, सीडी प्लेयर, होम थियेटर व अन्य म्यूजिक सिस्टम अब पेन ड्राइव, एसडी कार्ड व डायरेक्ट मोबाइल से ही संचालित हो रहे हैं। जिससे बाजारों में दुकानों पर सीडी-डीवीडी नाममात्र के लिए ही नजर आ रही हैं। दुकानदार राकेश शर्मा ने बताया कि कई वर्षों से कांवड़ मेले में सीडी-डीवीडी की बिक्री पर काफी हद तक प्रभाव पड़ा है। कांवड़िए अब अपने साथ एसडी कार्ड, पेन ड्राइव आदि लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़िए अपनी पल-पल की गतिविधि फेसबुक व व्हाट्सएप पर भी अपलोड़ कर रहे हैं। पूजा-अर्चना, कांवड़ उठाने से लेकर रास्ते की सभी गतिविधि की फोटो फेसबुक के माध्यम से अपने साथियों से शेयर कर रहे हैं। वहीं भजन व वीडियो आदि भी डाउनलोड़ कर रहे हैं। कांवड़ियों में इस बार सेल्फी लेने का क्रेज भी दिखाई दे रहा है। कांवड़िए हाथों में कांवड़ लेकर अपने साथियों के साथ सेल्फी ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें