फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन वामपंथी छात्र नेता नहीं लड़ पाएंगे छात्र संघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। इस वर्ष गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में वामपंथी छात्र संगठनों के कुछ छात्र नेता छात्र संघ चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इन छात्र नेताओं में वर्तमान छात्र संघ पदाधिकारी भी शामिल हैं। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत ऐसे छात्र जिन पर मुकदमे दर्ज हों व न्यायालय से समन मिला हो वह छात्र संघ चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि का नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव की सुगबुगाहट तेज होने लगी है। परिसर में विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। वहीं वामपंथी छात्र संगठन छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशी को लेकर पशोपेश में हैं। आइसा व डीएसओ छात्र संगठनों के चार छात्र नेताओं पर मुकदमे दर्ज हैं। यह मुकदमे इन छात्र नेताओं पर शराब विरोधी आंदोलन में सक्रियता के चलते दर्ज हुए हैं। मामला न्यायालय में गतिमान है, जिन छात्र नेताओं पर मुकदमे दर्ज हैं उनमें बिड़ला परिसर छात्र संघ छात्रा प्रतिनिधि व आइसा नगर अध्यक्ष शिवानी पांडे, आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व गढ़वाल विवि के पूर्व विवि प्रतिनिधि अतुल सती, वर्तमान छात्र संघ कार्यकारिणी सदस्य व डीएसओ कार्यकर्ता प्रवीण भंडारी, डीएसओ कार्यकर्ता रेशमा शामिल हैं। लिंगदोह की सिफारिशों के तहत ये कार्यकर्ता छात्र संघ चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं। इन छात्र नेताओं के छात्र संघ चुनाव से वंचित होने पर वामपंथी छात्र संगठनों को बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अगस्त में होगा छात्र संघ चुनाव
श्रीनगर। गढ़वाल विवि डीएसडब्ल्यू व नियंता मंडल ने विवि से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि अगस्त अंतिम सप्ताह तक छात्र संघ चुनाव संपन्न करा दिए जाएं। बैठक में लिंगदोह की सिफारिशों व छात्रों के सुझाव पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, डा. एसपी सती, एमकेपी की प्राचार्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें