फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण: देहरादून में 15 से 18 वर्ष आयु तक के किशोरों का आज से होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Sat, 01 Jan 2022 01:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

टीका लगवाने के लिए सभी किशोरों को पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड अथवा स्कूल आई कार्ड दिखाना होगा। स्कूल आई कार्ड के साथ मोबाइल साथ में लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
देश में 90 करोड़ से ज्यादा आबादी को मिली कोरोना टीके की पहली डोज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले में तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। कोविड टीकाकरण के अभियान के इस चरण में उन सभी किशोरों को टीका लगाया जाएगा। जिनका जन्म वर्ष 2007 में अथवा 2007 से पहले हुआ है। टीका लगवाने के लिए सभी किशोरों को पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड अथवा स्कूल आई कार्ड दिखाना होगा। स्कूल आई कार्ड के साथ मोबाइल साथ में लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


15 से 18 वर्ष के किशोरों को टीका उनके विद्यालय में लगाया जाएगा। जो किशोर विद्यालय नहीं जा रहे हैं वे जनपद के अन्य कोविड टीकाकरण केंद्रों पर जाकर ऑनस्पॉट पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए Cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करके स्लॉट भी बुक कर सकते हैं। स्कूलों में टीका लगवाने के लिए अभिभावक अपने बच्चों के स्कूल से संपर्क करें।

कोवाक्सिन की डोज दी जाएगी
सरकार के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष के किशोरों को सिर्फ कोवाक्सिन का ही टीका लगाया जाएगा। किशोरों के टीकाकरण के लिए अन्य किसी वैक्सीन को अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी लगेगा टीका

ऐसे किशोर जो वर्तमान में किसी स्कूल में पंजीकृत नहीं हैं, ऐसे किशोरों को जनपद के अन्य कोविड टीकाकरण केंद्रों पर जाकर ऑन स्पॉट पंजीकरण कराकर टीका लगाने की सुविधा है।

विदेशी नागरिकता वाले किशोरों को भी लगेगा टीका
ऐसे किशोर जो जनपद में रह रहे है, लेकिन वह भारत के अलावा अन्य देश के नागरिक हैं, वे किशोर अपना पासपोर्ट दिखाकर जनपद के कोविड टीकाकरण केंद्रों पर जाकर ऑनस्पॉट पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने अपील की है कि सभी अभिभावक अपने 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।

उन्होंने कहा कि बच्चों के स्कूल में ही टीकाकरण करवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण की पूरी तैयारी कर दी गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित किया गया है। सभी हेल्थकेयर वर्कर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें