फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने एडीएम को लौटाया बैरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने एडीएम को लौटाया
विज्ञापन

धरना समाप्त करने के लिए वार्ता के लिए पहुंचे थे, नहीं माने आंदोलनकारी
- मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण की मांग को लेकर आंदोलित लोगों से वार्ता के लिए पहुंचे एडीएम को बैरंग लौटना पड़ा। आंदोलनकारियों ने कहा कि वह निर्माण कार्य शुरू होने की कार्रवाई पर ही धरना प्रदर्शन समाप्त करेंगे।
एनआईटी स्थायी परिसर निर्माण के लिए प्रगतिशील जन मंच का धरना प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठानी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। एडीएम रामजी शरण शर्मा ने धरना स्थल गणेश मंदिर परिसर में पहुंचकर आंदोलनकारियों से धरना समाप्त करने की अपील की। एडीएम ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी मांग को शासन तक पहुंचाने में पूरा सहयोग करेगा। हालांकि आंदोलनकारियों ने एडीएम की धरना समाप्त करने की अपील को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
घर-घर से जुड़ेगा आंदोलन
श्रीनगर। प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि शहर के एसएसबी अकादमी स्थानांतरित हो गई है। जो के चिंता का विषय है और अब एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण पर सरकार टालमटोल कर रही है। एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण के लिए घर-घर को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। एनआईटी क्षेत्र की शान है। इसे ऐसे ही नहीं गवांया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें