फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला नियोजन समिति में नैनीडांडा की उपेक्षा पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीडांडा की उपेक्षा पर भड़के जनप्रतिनिधि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धुमाकोट। नैनीडांडा विकासखंड की बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जिला नियोजन समिति में नैनीडांडा विकासखंड की उपेक्षा पर रोष जताया। आरोप लगाया कि जिला योजना के बजट में यहां के विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं दिया जा रहा है। कहा कि हर बार की बीडीसी बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी से समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को आयोजित बीडीसी बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। ब्लॉक प्रमुख ने रोष जताते हुए कहा कि नैनीडांडा विकास खंड के विकास कार्यों को जिला नियोजन समिति में तरजीह नहीं दी जा रही है। ब्लाक की विकास योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान न होने पर बीडीसी सदस्यों और प्रधानों ने रोष जताया। सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर से मांग की कि जिला नियोजन समिति में नैनीडांडा को तरजीह देकर विकास योजनाओं के लिए बजट प्रदान किया जाए। जनप्रतिनिधियों ने जिला नियोजन समिति में नैनीडांडा को प्रतिनिधित्व देने की भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लोनिवि, एनएच, जलसंस्थान, जलनिगम, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, विद्युत, पीएमजीएसवाई, कृषि, उद्यान, पशुपालन, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, बाल विकास व वन विभाग आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने जल निगम, जल संस्थान और स्वजल के एकीकरण का प्रस्ताव भी पारित किया। हर बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर भी जनप्रतिनिधियों ने रोष प्रकट किया। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह रावत ने किया। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख विक्रम सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख महेंद्र सिंह रावत, एडीओ प्रेम सिंह गुसाईं सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें