फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी इनकम टैक्स कर्मी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी इनकम टैक्स कर्मी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। बृहस्पतिवार देर शाम बालासौड़ स्थित एक मार्बल की दुकान में इनकम टैक्स कर्मी बनकर ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बालासौड़ निवासी दुकान स्वामी दीपक रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति उनके पास आया और खुद को इनकम टैक्स कर्मी बताने लगा। व्यक्ति ने उन्हें जीएसटी कानून से संबंधित तकनीकी की जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि उक्त कानून लागू होने के बाद उनको टैक्स संबंधी अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। यदि वह उसे कुछ पैसे दे देते हैं तो वह उन्हें टैक्स में छूट दिलवा सकता है। काफी देर बात करने पर दुकान स्वामी को व्यक्ति पर शक हुआ और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस व्यक्ति को पकड़कर कोतवाली ले आई। जब पुलिस ने उससे इनकम टैक्स कर्मी की आईडी दिखाने को कहा तो वह बातों को घुमाने लगा। पूछताछ करने पर पता चला कि व्यक्ति फर्जी कर्मी बनकर दुकान स्वामी से ठगी कर रहा था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक युनूस खान ने बताया कि खुद को इनकम टैक्स कर्मी बताने वाला व्यक्ति फर्जी है। दुकान स्वामी की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व्यक्ति से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें